By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
The Fire NewsThe Fire NewsThe Fire News
  • Home
  • World
    WorldShow More
    इजरायल
    ऑपरेशन अजय | इजरायल से 235 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुँची दूसरी फ्लाइट
    October 14, 2023
    https://gujarati.thefirenews.com/threat-to-kill-narendra-modi-ahmedabad-stadium-threatened-to-blow/
    नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी | अहमदाबाद स्टेडियम को उड़ाने की धमकी | NIA को धमकी भरा ईमेल
    October 7, 2023
    World Cup 2023
    World Cup 2023 :  भारत के मैच कब, कहां और कितने बजे ? जानिए पूरी जानकारी
    October 4, 2023
    भारत-पाकिस्तान क्रिकेट
    भारत-पाकिस्तान क्रिकेट प्रशंसकों ने मेडिकल जांच के नाम पर अस्पताल में एक कमरा बुक किया
    October 3, 2023
    खालिस्तानी आतंकी
    हरदीप की हत्या के लिए भारत पर लगाया आरोप | खालिस्तानी आतंकीओ के आगे झुके कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो
    September 19, 2023
  • National
    NationalShow More
    असारवा–आगरा100% ऑक्युपेंसी ट्रेन शुरू करने की मांग तेज,
    January 17, 2026
    गुजरात विश्वकोश
    गुजरात विश्वकोश ट्रस्ट के 40 वर्ष : मातृभाषा और संस्कृति का अनूठा उत्सव
    November 29, 2025
    “द रैम्प प्रोजेक्ट” द्वारा अहमदाबाद में बहुविध निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन
    July 15, 2025
    शक्तिसिंह गोहिल
    बेघर लोगों से मिलने अहमदाबाद के ओढव रबारी वसाहत पहुंचे शक्तिसिंह गोहिल
    January 29, 2025
    भारत की परमाणु सहेली की अब एक नई पहल – आज़ादी से आत्मनिर्भरता की ओर…
    December 5, 2024
  • Gujarat
    GujaratShow More
    Air India
    शिव चेतना हनुमान मंदिर में 1.25 लाख मंत्र जाप और हवन: Air India हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि
    June 19, 2025
    GMC की गवर्निंग काउंसिल में पत्रकार कल्याण योजनाओं पर जोर
    April 15, 2025
    भारत की परमाणु सहेली की अब एक नई पहल – आज़ादी से आत्मनिर्भरता की ओर…
    December 5, 2024
    अहमदाबाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मनाया जाएगा BAPS कार्यकर स्वर्ण महोत्सव
    December 4, 2024
    सरदार धाम में सभी समाज- धर्म के छात्रों को उच्च शिक्षा हेतु डॉ चितरंजन पटेल USA द्वारा छात्रवृत्ति चेक अर्पण ।
    October 10, 2025
  • Business
    BusinessShow More
    सेमीकॉन इंडिया 2023
    सेमीकॉन इंडिया 2023 | भारतमें Semiconductor क्रांति आने वाली है। – PM Modi
    July 22, 2024
    रिपोर्ट में खुलासा | भारतीयमें 86% कर्मचारी कार्यस्थल में अपनापन महसूस करते हैं 
    July 22, 2024
    बजट की हकीकत छिपाने की साजिश | गुजरात सरकार ने चार दस्तावेज पेश नहीं किए
    July 22, 2024
  • Sports
    SportsShow More
    भारत-पाकिस्तान क्रिकेट
    भारत-पाकिस्तान क्रिकेट प्रशंसकों ने मेडिकल जांच के नाम पर अस्पताल में एक कमरा बुक किया
    October 3, 2023
    Bharat Asia Cup 2023
    Bharat Asia Cup 2023 Champions | भारत ने श्रीलंका को हराया 10 विकेट से दर्ज की जीत
    March 20, 2024
    Asia Cup 2023
    Asia Cup 2023 | एशिया कप -2023 के लिए इंडियन टीम का ऐलान | रोहित शर्मा (कप्तान)
    August 21, 2023
    Asia Cup 2023 का शेड्यूल हुआ जारी | जय शाहने जारी किया शेड्यूल
    July 20, 2023
    BCCI का ऐलान : एक ओवर में 2 बाउंसर फेंक सकेंगे गेंदबाज
    July 11, 2023
Search
  • Advertise
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap
© 2023 The Fire News. HL Design Company. All Rights Reserved.
Reading: श्री राम मंदिर से “बाबरी मस्जिद” और बाबरी मस्जिद से “श्री राम मंदिर” तक का सफ़र 
Share
Font ResizerAa
The Fire NewsThe Fire News
Font ResizerAa
  • Gujarat
  • National
  • India
  • World
  • Politics
  • U.S.A.
  • Video
  • Business
  • Sports
Search
  • Home
  • Politics
  • Sports
  • Gujarat
  • National
  • India
  • World
  • Business
  • Bollywood
  • Entertainment
  • Hollywood
  • Health
  • U.S.A.
  • Fashion
  • Video
Follow US
  • Advertise
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap
© 2023 The Fire News. HL Design Company. All Rights Reserved.
The Fire News > National > श्री राम मंदिर से “बाबरी मस्जिद” और बाबरी मस्जिद से “श्री राम मंदिर” तक का सफ़र 
National

श्री राम मंदिर से “बाबरी मस्जिद” और बाबरी मस्जिद से “श्री राम मंदिर” तक का सफ़र 

22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि स्थल पर श्री राम मंदिर का उद्घाटन होगा और प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी

The Fire News
Last updated: December 11, 2023 10:10 pm
The Fire News
Share
12 Min Read
श्री राम मंदिर
SHARE

अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण अपने अंतिम चरण में है। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि स्थल पर मंदिर का उद्घाटन होगा और प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। लेकिन अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने तक की यात्रा कठिन रही है। रामजन्मभूमि पर मस्जिद के निर्माण से लेकर वापस राम लला के भव्य श्री राम मंदिर बनने तक लगभग पांच सदियों तक चली। वाद-विवाद से शुरू हुई कहानी वर्षों-बरस कोर्ट की फाइलों में घूमती रही, आखिरकार जब सुप्रीम कोर्ट ने विवादित जमीन हिंदू पक्ष को दी तो भगवान राम के भक्तों ने चैन की सांस ली। आज 6 दिसंबर के दिन हम अयोध्या की इसी टाइमलाइन को आपके सामने प्रस्तुत कर रहे हैं। क्योंकि आज ही के दिन, अर्थात 6 दिसंबर 1992 को, अयोध्या में विवादित ढांचे को गिराया गया था।

कई वर्षों तक चली विवादित भूमि पर अब मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है। यह श्री राम मंदिर भारतीय संस्कृति और धर्म के महत्त्वपूर्ण प्रतीक के रूप में माना जाएगा। राम मंदिर के निर्माण का यह प्रक्रियात्मक कदम भगवान राम के भक्तों के लिए अत्यंत गर्व की बात है। यह निश्चित रूप से भारतीय समाज के एक नए अध्याय की शुरुआत को सूचित करता है, जो समरसता, सामर्थ्य, और शांति की ओर बढ़ रहा है।

6 दिसंबर 1992 का दिन भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना के रूप में याद किया जाता है, जिसने अपनी मार्गदर्शिका में एक नया संदेश दिया। इस नए अध्याय की शुरुआत से, देश ने एक मजबूत संवाद और समझौते की भावना को महसूस किया है, जिससे समाज में एकता और सद्भावना की भावना उत्पन्न हो रही है।

इस नए उद्घाटन के साथ, भव्य राम मंदिर अपने शिखर पर पहुंच रहा है, जिससे समाज में एक नया उत्साह और सहयोग का माहौल बन रहा है। इससे सामाजिक और धार्मिक सांस्कृतिक मानवाधिकार और सम्मान को समझने और प्रशंसा करने का संदेश दिया जा रहा है।

श्री राम मंदिर 1528 से 22 डिसेम्बर 2023 तक 

  • 1528: अयोध्या में श्री राम मंदिर तोड़ कर बाबरने एक मस्जिद बनाई, तत्कालीन मुगल सम्राट बाबर ने यह मस्जिद बनवाई थी. यही कारण रहा होगा कि इस मस्जित का नाम बाबरी मस्जिद रखा गया.
  • 1853: दस्तावेजों के अनुसार पहली बार हिंदुओं ने आरोप लगाया कि भगवान राम की जन्मभूमि में मंदिर को तोड़कर बाबरी मस्जिद का निर्माण हुआ है. इस मुद्दे पर पहली बार हिंदुओं और मुसलमानों के बीच हिंसा हुई.
  • 1885: अभी भारत में अंग्रेजों का शासन था और मामला पहली बार कोर्ट पहुंचा. महंत रघुवरदास ने तत्कालीन फैजाबाद अदालत में बाबरी मस्जिद से लगे राममंदिर निर्माण के लिए अनुमति मांगते हुए याचिक दाखिल की. इसके बाद इस संबंध में ज्यादा कुछ नहीं हुआ और 6 दशक से ज्यादा समय तक मामले में एक तरह से धूल पड़ती रही.
  • 23 दिसंबर 1949: देश आजाद हो चुका था. इस दिन कथित तौर पर 50 हिंदुओं ने मस्जिद के केंद्रीय सथल पर भगवान राम की मूर्ति रखी. अब हिंदू यहां पर नियमित रूप से भगवान राम की पूजा करने लगे और मुस्लिमों ने यहां नमाज पढ़ना बंद कर दिया. बाद में सरकार ने यहां ताला लगा दिया.
  • 17 दिसंबर 1959: निर्मोही अखाड़ा ने विवादित स्थल हस्तांतरित करने की मांग रखते हुए मुकदमा दायर किया.
  • 18 दिसंबर 1961: उत्तर प्रदेश सुन्नी वक्फ बोर्ड ने इस मामले में एंट्री ली और विवादित स्थल के मालिकाना हक के लिए मुकदमा दर्ज कराया.
  • 1984: विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने विवादित स्थल का ताला खोलने की मांग करते हुए एक विशाल मंदिर के निर्माण के लिए अभियान की शुरुआत की. VHP ने एक समिति का गठन भी किया.
  • 01 फरवरी 1986: फैजाबाद जिला न्यायाधीश के फैसले ने हिंदुओं को राहत दी. क्योंकि उन्होंने विवादित स्थल पर हिंदुओं को पूजा करने की इजाजत दे दी. फैसले के बाद विवादित ढांचे का ताला दोबारा खोला गया. इससे नाराज मुसलमानों ने विरोध में बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी का गठन किया.
  • 01 जुलाई 1989: यही वह दिन था, जब भगवान रामलला विराजमान नाम से पांचवां मुकदमा दर्ज किया गया.
  • 09 नवंबर 1989: उस समय देश के प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी की सरकार ने विवादित स्थल के पास ही राममंदिर शिलान्यास की इजाजत दे दी.
  • 06 दिसंबर 1992: यह वह दिन था, जिसके लिए रामंदिर आंदोलन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है. इस दिन हजारों की संख्या में कारसेवक अयोध्या पहुंचे और आयोजकों का भीड़ पर से नियंत्रण खत्म हो गया. देखते ही देखते कारसेवक विवादित ढांचे के गुंबद पर चढ़ गए और उसे ढहा दिया.
  • बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराए जाने की घटना से देशभर में सांप्रदायिक दंगे भड़क उठे. इसी दौरान जल्दबाजी में एक अस्थायी राममंदिर बनाया गया और तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने मस्जिद के पुननिर्माण का वादा भी किया.
  • 2002 अप्रैल: विवादित स्थल पर मालिकाना हक को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के तीन जजों की पीठ ने सुनवाई शुरू की.
  • 2005 जुलाई: विस्फोटक से भरी एक जीप का इस्तेमाल करते हुए आतंकवादियों ने विवादित स्थल पर हमला किया. सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में पांच आतंकवादियों को मार गिराया.
  • 30 सितंबर 2010: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया. जिसमें विवादित स्थल को तीन बराबर हिस्सों में सुन्नी वक्फ बोर्ड, निर्मोही अखाड़ा और राम लला में बांटा गया.
  • 21 मार्च 2017: इसी दिन सुप्रीम कोर्ट ने रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद में मध्यस्थता की पेशकश की. चीफ जस्टिस जेएस खेहर ने पेशकश की कि अगर दोनों पक्ष राजी हों तो वह कोर्ट के बाहर मध्यस्थता के लिए भी तैयार हैं.
  • 8 फरवरी 2018: सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवादित स्थल के लिए सिविल अपील पर सुनवाई शुरू हुई.
  • 20 जुलाई 2018 : सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया
  • 27 सितंबर 2018: सुप्रीम कोर्ट ने मामले को पांच जजों की संविधान पीठ को भेजने से इनकार कर दिया. तीन जजों की एक नई संविधान बेंच बनाई गई.
  • 29 अक्टूबर 2018: सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी के पहले हफ्ते में सुनवाई की बात कही.
  • 24 दिसंबर 2018: सुप्रीम कोर्ट ने मामले से संबंधित याचिका पर सुनवाई के लिए 4 जनवरी 2019 का समय तय किया.
  • 4 जनवरी 2019: सुप्रम कोर्ट ने कहा कि एक संविधान पीठ बना ली गई है, यह बेंच टाइटल केस में सुनवाई को लेकर 10 जनवरी को एक ऑर्डर पास करेगी
  • 8 जनवरी 2019: सुप्रीम कोर्ट ने पांच जजों की एक संविधान पीठ बनाई, जिसका नेतृत्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई कर रहे थे. इसमें अन्य चार जज जस्टिस एसए बोबड़े, जस्टिस एनवी रमना, जस्टिस यूयू ललित और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ थे.
  • 10 जनवरी 2019: जस्टिस यूयू ललित ने सुनवाई से अपना नाम वापस ले लिया, जिसके कारण मामले की सुनवाई नई बेंच के सामने 29 जनवरी तक के लिए टाल दी गई.
  • 25 जनवरी 2019: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए पांच जजों की एक नई संविधान पीठ बनाई. जिसमें मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस एसए बोबड़े और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के अलावा जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एसए नजीर भी शामिल थे.
  • 29 जनवरी 2019: केंद्र सरकार ने विवादित स्थल के पास 67 एकड़ अधिग्रहित भूमि को मूल मालिकों को वापस करने के लिए अनुमति मांगने के वास्ते सुप्रीम कोर्ट का रुख किया.
  • 26 फरवरी 2019: सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता का समर्थन किया और मामले को मध्यस्त के पास भेजा जाए या नहीं, इस पर सुनवाई के लिए 5 मार्च की तारीख तय की.
  • 8 मार्च 2019: सुप्रीम कोर्ट ने मामले की मध्यस्थता के लिए सुप्रीम कोर्ट के ही पूर्व न्यायाधीश जस्टिस एफएमआई कलीफुल्ला की अध्यक्षता वाले पैनल के पास भेजा.
  • 9 अप्रैल 2019: निर्मोही अखाड़े ने सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की उस याचिका का विरोध किया, जिसमें उसने अधिग्रहित जमीन मूल मालिकों को वापस करने की बात कही गई थी.
  • 9 मई 2019: तीन सदस्तीय मध्यस्थता कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी अंतरिम रिपोर्ट पेश की.
  • 10 मई 2019: सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता के लिए समय सीमा बढ़ाकर 15 अगस्त किया.
  • 11 जुलाई 2019: सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता कमेटी से प्रोग्रेस रिपोर्ट मांगी.
  • 18 जुलाई 2019: सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता की प्रक्रिया को जारी रखने और 1 अगस्त को रिपोर्ट पेश करने को कहा.
  • 1 अगस्त 2019: मध्यस्थता कमेटी ने सीलबंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट में अपनी रिपोर्ट पेश की.
  • 2 अगस्त 2019: सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता की कोशिशें फेल होने के बाद इस मामले में 6 अगस्त से दैनिक आधार पर सुनवाई शुरू करने का निर्णय लिया.
  • 6 अगस्त 2019: सुप्रीम कोर्ट ने राम जन्मभूमि विवाद मामले में दैनिक आधार पर सुनवाई शुरू की.
  • 4 अक्टूबर 2019: सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह 17 अक्टूबर को सुनवाई पूरी करके फैसला सुनाएगा. साथ ही कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को आदेश दिया कि वह राज्य वक्फ बोर्ड अध्यक्ष को सुरक्षा मुहैया करवाए.
  • 16 अक्टूबर 2019: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी हुई और अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रखा.
  • 9 नवंबर 2019: सुप्रीम ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए राम जन्मभूमि की पूरी 2.77 एकड़ जमीन भगवान राम लला को देने का फैसला सुनाया. इसका मालिकाना हक केंद्र सरकार के पास रहेगा. यही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को आदेश दिया कि वह मुस्लिमों को मस्जिद बनाने के लिए 5 एकड़ जमीन किसी अच्छी जगह पर दें.
  • 5 अगस्त 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन में हिस्सा लिया. इस तरह से अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण की शुरुआत हुई.
  • 22 जनवरी 2024: अयोध्या में बनकर तैयार हुए भव्य राममंदिर का उद्घाटन और मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होगी. मूर्ति बनाने के लिए नेपाल से शालीग्राम लाए गए हैं.
महिला आरक्षण विधेयक यानी नारी शक्ति वंदन विधेयक ये मेरे जीवनसाथी राजीव गांधी का सपना था : सोनिया गांधी
Bharat Asia Cup 2023 Champions | भारत ने श्रीलंका को हराया 10 विकेट से दर्ज की जीत
Bengaluru Cafe Blast: सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान
बिहार में जाति-आधारित जनगणना की रिपोर्ट जारी हुए। नितिन कुमारने दी बधाई
पूरे देशमें लागू हुआ CAA | क्या है CAA पुरी जानकारी
TAGGED:6 दिसंबर 1992अयोध्याबाबरी मस्जिदश्री राम मंदिरश्रीराम जन्मभूमि स्थल

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article मोहन यादव मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री | बीजेपी ने MLA को ही चुन लिया मुख्यमंत्री
Next Article करनी सेना द्वारा गरम दल की रचना | अंग्रेज़ों के खिलाफ नरम दल और गरम दल लडे थे : राज शेखावत
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

असारवा–आगरा100% ऑक्युपेंसी ट्रेन शुरू करने की मांग तेज,
National
January 17, 2026
गुजरात विश्वकोश
गुजरात विश्वकोश ट्रस्ट के 40 वर्ष : मातृभाषा और संस्कृति का अनूठा उत्सव
National
November 29, 2025
होम्बले फिल्म्स की Kantara: Chapter 1 की सफलता का जश्न दिल्ली में मनाया गया
Entertainment
October 8, 2025
“द रैम्प प्रोजेक्ट” द्वारा अहमदाबाद में बहुविध निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन
National
July 15, 2025

The Fire News

https://www.youtube.com/watch?v=LWXcZRrK-9o&t=4s
लोकसभा चुनाव 2024
लोकसभा चुनाव 2024 | सात चरण में होंगे लोकसभा चुनाव, चार जून को नतीजे
Politics India
अरुण योगीराज
मैसूर के अरुण योगीराजने रामललाकी प्रतिमा बनाई
Gujarat India National
bada business
Bada Business के सीईओ विवेक बिंद्रा के खिलाफ घरेलू हिंसा का मुकदमा 
India National
करनी सेना द्वारा गरम दल की रचना | अंग्रेज़ों के खिलाफ नरम दल और गरम दल लडे थे : राज शेखावत
India
मोहन यादव
मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री | बीजेपी ने MLA को ही चुन लिया मुख्यमंत्री
India Politics

अपने किसी भी तरह के प्रश्न, शिकायत व सुझाव हमें भेजने के लिए कृपया निचे दिये गयो फ़ॉर्म का उपयोग करें। या हमारे ईमेईल info@thefirenews.com पर हमे संपर्क करे

Quick Link

  • CONTACT US

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

The Fire NewsThe Fire News
Follow US
© 2023 The Fire News. HL Design Company. All Rights Reserved.
  • Advertise
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Sitemap
Join Us!
Subscribe to our newsletter and never miss our latest news, podcasts etc..

Zero spam, Unsubscribe at any time.