विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम – नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आगामी 7 तारीख को BAPS कार्यकर स्वर्ण महोत्सव मनाया जाएगा। विश्व के 30 देशों से पधारे एक लाख से अधिक BAPS संस्था के कार्यकर्ता इसमें सहभागी होंगे। इस कार्यक्रम में बीएपीएस के आध्यात्मिक प्रमुख और गुरुहरि परम पूज्य महंतस्वामी महाराज की उपस्थिति के साथ, माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल और कई अन्य गणमान्य अतिथि भी शामिल होंगे।
1972 में ब्रह्मस्वरूप प्रमुखस्वामी महाराज ने अपने दूरदर्शी दृष्टिकोण से कार्यकरों के लिए एक संगठित ढांचा तैयार किया था। इस पहल को 50 वर्ष पूरे हो चुके हैं। आज ब्रह्मस्वरूप परम पूज्य महंतस्वामी महाराज के असीम पुरुषार्थ से, बीएपीएस संस्था में एक लाख से अधिक समर्पित कार्यकरों का एक विशाल वैश्विक परिवार तैयार है, जो युक्रेन में फंसे छात्रों को सकुशल भारत लाने से लेकर भूकंप-सुनामी जैसी आपत्ति के समय हर पल मानवता की सेवा में कटिबद्ध रहता है।
जनवरी 2024 में सूरत में शुरू हुआ यह स्वर्ण महोत्सव वर्ष भर विभिन्न बीएपीएस केंद्रों में कार्यकर सम्मान समारोहों के रूप में आयोजित किया गया। इसका भव्य समापन समारोह अब 7 दिसंबर को अहमदाबाद में होगा।
7 दिसंबर के भव्य उत्सव की तैयारियां
इस आयोजन के लिए गत तीन महीनों से 35 सेवा विभागों और 10,000 से अधिक स्वयंसेवकों द्वारा सुनियोजित तैयारी की गई है। मुख्य तैयारियों में शामिल हैं:
रायसन में 34 एकड़ क्षेत्र में एक वर्कशॉप, और सारंगपुर (बोटाद) तथा शाहीबाग में दो अन्य कार्यशालाएं, जहां आयोजन में उपयोग होने वाली प्रॉपर्टीज को फोम शीट, फाइबर और लकड़ी जैसे हल्के और सुरक्षित सामग्रियों से तैयार किया गया।
रिवरफ्रंट और स्टेडियम के प्रवेश द्वारों के पास 1,300 बसों और हजारों वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था, जिसमें ट्रैफिक प्रबंधन स्वयंसेवकों द्वारा संभाला जाएगा।
मुख्य कार्यक्रम की झलकियां
कार्यकर स्वर्ण महोत्सव दुनिया भर के एक लाख से अधिक कार्यकर्ताओं के आगमन के साथ, मनमोहक प्रदर्शन, वीडियो और कई प्रेरणादायक प्रस्तुतियों के माध्यम से नूतन इतिहास रचेगा। यह कार्यकर्ताओं के असाधारण बलिदान और समर्पण को पुष्पांजलि प्रदान करने का भव्य अवसर बनेगा । इसके अलावा बी.ए.पी.एस. वरिष्ठ संतों के भावपूर्ण व्याख्यान और परम पूज्य महंत स्वामी महाराज के आशीर्वाद के साथ मंच पर उपस्थित महानुभावों के संबोधन से सभी को जीवन निर्माण की अनूठी प्रेरणा प्राप्त होगी।
बीएपीएस कार्यकर स्वर्ण महोत्सव: समर्पण के 50 वर्ष का उत्सव
गुजरात के आदिवासी क्षेत्रों से लेकर अमेरिका तक विस्तीर्ण 21000 बाल-युवा-महिला मंडलों के साथ बीएपीएस स्वामिनारायण संस्था की अनेक आध्यात्मिक और सामाजिक सेवाओं की आधारशिला इसके समर्पित कार्यकर (स्वयंसेवक) हैं। इन कार्यकरों की निष्ठा, समर्पण, भक्ति और सेवा-भावना के कारण जहां भी वे कार्य करते हैं, वहां एक विशेष छवि उभर कर सामने आती है। भगवान स्वामिनारायण के समय से ही यह नि:स्वार्थ सेवा की परंपरा निरंतर प्रवाहित हो रही है। 1907 में ब्रह्मस्वरूप शास्त्रीजी महाराज द्वारा बीएपीएस स्वामिनारायण संस्था की स्थापना के बाद, ब्रह्मस्वरूप योगीजी महाराज और ब्रह्मस्वरूप प्रमुखस्वामी महाराज के नेतृत्व में यह सेवा कार्य सतत गति से आगे बढ़ता रहा। आज परम पूज्य गुरुहरि महंतस्वामी महाराज के नेतृत्व में यह सेवा कार्य एक लाख कार्यकर्ताओं को लेकर समग्र विश्व में समर्पण और नि:स्वार्थ भाव का पर्याय बन चुका है।